*आज का राशिफल*
मेष दैनिक राशिफल
आज जीवनसाथी का साथ और सहयोग भरपूर मिलेगा। पानी से जुड़ी जगहों से सावधानी रखें। संतान की सेहत चिंता दे सकती है। खर्च बढ़ेगा पर जिम्मेदारियां निभा पाएंगे। मां आपसे नाराज हो सकती हैं। परिवार में विवाह का प्रस्ताव पक्का हो सकता है।
वृष दैनिक राशिफल
व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। शत्रुओं पर विजय पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। योजनाबद्ध तरीके से काम करें। भविष्य को देखते हुए धन संचय करें। घर पर अतिथि आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल
पढ़ाई में विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। व्यापारियों के नए विचार लाभ देंगे। किसी दूर के परिजन की याद आ सकती है। ऑनलाइन काम करने वालों को धोखे से बचना होगा। बैंक से जुड़े काम में सफलता मिलेगी।
कर्क दैनिक राशिफल
प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। संतान नौकरी हेतु बाहर जा सकती है। पुरानी गलती से सबक लें। भगवान की भक्ति में मन लगेगा। रुके कार्य पूरे होंगे।
सिंह दैनिक राशिफल
साहस और पराक्रम बढ़ेगा। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। दिन की शुरुआत शुभ रहेगी। बिजनेस में सफलता के योग हैं। किसी से बहस करने से बचें, अन्यथा विवाद बढ़ सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल
धन व अन्न में वृद्धि होगी। दान-पुण्य की प्रवृत्ति बढ़ेगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। दिनचर्या में सुधार लाएं। किसी भी संशयजनक कार्य से दूर रहें। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा।
तुला दैनिक राशिफल
आज कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लगेगी। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। जानकारी साझा करने से पहले सावधानी रखें। सहकर्मी परेशान कर सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई की दिक्कत से उबरेंगे। निवेश सोच-समझकर करें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
पुराना रोग परेशान कर सकता है। दौड़-भाग अधिक रहेगी। संतान को उपहार देंगे। मकान या नया घर लेने का सपना पूरा होगा। खर्च बढ़ेगा लेकिन आय-व्यय में संतुलन जरूरी है। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है। भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे।
धनु दैनिक राशिफल
आय बढ़ेगी और शुभ समाचार मिलेंगे। चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी को सरप्राइज देंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में ढिलाई न करें। पिताजी की सलाह व्यवसाय में काम आएगी। विरोधियों की चाल को पहचानें।
मकर दैनिक राशिफल
कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। व्यापार में नयापन लाकर फायदा पाएंगे। पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी। दान-पुण्य के कार्यों में धन खर्च होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल
भाग्य का साथ मिलेगा। काम में आई अड़चनें दूर होंगी। बेरोजगारों को शुभ समाचार मिलेगा। संतान को कोचिंग में दाखिला दिला सकते हैं। प्रेमी-युगल की मुलाकात होगी। मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है।
मीन दैनिक राशिफल
सामान्य दिन रहेगा। चोट या दुर्घटना से बचें। दूसरों के मामलों में दखल न दें। पारिवारिक मामले आपसी बातचीत से सुलझाएं। सेहत की अनदेखी न करें। संतान के भविष्य हेतु निवेश करेंगे। व्यापार में राहत मिलेगी।
*पंo वेदान्त अवस्थी*



