*प्रदूषण मुक्त भारत की ओर सतना ने बढ़ाया कदम, सतना में BPCL का वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट शुरू।*
महारत्न पीएसयू भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक जिला-स्तरीय कंप्रेस्ड बायोगैस इकोसिस्टम की शुरुआत की है। इस अनूठी पहल के तहत सतना और उसके आस-पास के क्षेत्रों से निकलने वाले कचरे को बायोगैस में बदला जा रहा है। इस गैस को अपग्रेड करके जिले के घरेलू और कमर्शियल पीएनजी ग्राहकों के साथ-साथ सीएनजी वाहनों को सप्लाई किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर कचरे से ऊर्जा बनाकर उसे उसी क्षेत्र में इस्तेमाल करना है। वर्तमान में BPCL अपने देशव्यापी नेटवर्क में 7 फीसदी से अधिक बायोगैस की मिश्रण कर रहा है, जिसे आगे और बढ़ाया जाएगा।
प्रदूषण मुक्त भारत की ओर सतना ने बढ़ाया कदम, सतना में BPCL का वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट शुरू।
By Janhit TV
Published on:




