होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

आज का पंचांग 28 जुलाई 2026

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

*आज का पञ्चाङ्ग*
*दिनांक – 28 जुलाई 2026*
*दिन – मंगलवार*
*संवत्सर – रौद्र*
*विक्रम संवत 2083*
*शक संवत -1948*
*कलि युगाब्द – 5128*
*अयन – दक्षिणायन*
*ऋतु – वर्षा ॠतु*
*मास – आषाढ*
*पक्ष – शुक्ल*
*तिथि – चतुर्दशी शाम 06:18 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
*नक्षत्र – पूर्वाषाढा दोपहर 01:11 तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा*
*योग – विष्कंभ रात्रि 11:33 तक तत्पश्चात प्रीति*
*राहुकाल – शाम 03:00 से शाम 04:30 तक*
*सूर्योदय – 05:22*
*सूर्यास्त – 06:38*
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*
*अग्निवास*
14+03+01=18÷4=02 पाताल लोक में।
*शिववास*
14+14+5=33÷7 =05 भोजन चैव वासे।
*व्रत पर्व विवरण- विद्यालाभ योग (दोपहर 01:11 से रात्रि 11:45 तक)*
विशेष- चतुर्दशी व पूर्णिमा एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
गुरुपूर्णिमा के दिन गुरुद्वार पर जाकर गुरु का दर्शन, सत्संग-श्रवण व मानस-पूजन करने से वर्षभर के सभी व्रत-पर्वों का पुण्यफल फलित हो जाता है।
*विद्यालाभ योग*

*विद्यालाभ के लिए मंत्र*
*ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं वाग्वादिनि सरस्वति मम जिह्वाग्रे वद वद ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं नमः स्वाहा ।*
28 जुलाई 2026 मंगलवार को दोपहर 01:11 से रात्रि 11:45 तक 108 बार जप लें और फिर मंत्रजप के बाद रात्रि 11:00 से 12:00 बजे के बीच जीभ पर लाल चंदन से “ह्रीं” मंत्र लिख दें । जिसकी जीभ पर यह मंत्र इस विधि से लिखा जायेगा, उसे विद्यालाभ व विद्वत्ता की प्राप्ति होगी |
29 जुलाई, बुधवार को प्रातः 04:30 से दोपहर 03:37 तक 108 बार जप लें और फिर मंत्रजप के बाद रात्रि 11:00 से 12:00 बजे के बीच जीभ पर लाल चंदन से “ह्रीं” मंत्र लिख दें । जिसकी जीभ पर यह मंत्र इस विधि से लिखा जायेगा, उसे विद्यालाभ व विद्वत्ता की प्राप्ति होगी |
*पूर्णिमा*
29 जुलाई 2026 दिन बुधवार स्नान दान व्रत पूर्णिमा।
*पंo वेदान्त अवस्थी*

Leave a Comment