*जंतर मंतर पर अब सशस्त्र सीमा बल के जवान तैनात।प्रदर्शनकारियों को शाम 7 बजे तक प्रदर्शन स्थल खाली करने के निर्देश।*
वीकेंड पर प्रदर्शनकारियों की संख्या दोगुनी होने की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कई परतों वाली सुरक्षा तैनात की है। कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ भारत-नेपाल/भूटान सीमा की सुरक्षा करने वाले एसएसबी जवान भी तैनात किए गए हैं। वीकेंड पर प्रदर्शनकारियों की संख्या दोगुनी होने की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर क्षेत्र में कई स्तरों की सुरक्षा घेराबंदी की है। दिल्ली में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा 20 अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की कंपनियां भेजी गई हैं। अब दिल्ली पुलिस के साथ SSB, CRPF, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), BSF और ITBP के जवान मिलकर सुरक्षा संभाल रहे हैं। दिल्ली पुलिस और RAF ने प्रदर्शनकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए शाम 7 बजे तक प्रदर्शन स्थल खाली करने की समय-सीमा तय की है।



