होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

आज का पंचांग 3 मई 2026

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

*आज का पञ्चाङ्ग*
*दिनांक – 03 मई 2026*
*दिन – रविवार*
*संवत्सर – रौद्र*
*विक्रम संवत 2083*
*शक संवत -1948*
*कलि युगाब्द – 5128*
*अयन – उत्तरायण*
*ऋतु – वसन्त ॠतु*
*मास – ज्येष्ठ*
*पक्ष – कृष्ण*
*तिथि – द्वितीया 04 मई रात्रि 03:01 तक तत्पश्चात तृतीया*
*नक्षत्र – विशाखा सुबह 07:10 तक तत्पश्चात अनुराधा*
*योग – वरीयान रात्रि 10:28 तक तत्पश्चात परिघ*
*राहुकाल – शाम 04:30से शाम 06:00 तक*
*सूर्योदय – 05:30*
*सूर्यास्त – 06:30*
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
*अग्निवास*
17+01+01=19÷4=03 प्रथ्वी लोक में।
*शिववास*
17+17+5=39÷7 =04 सभायाम वासे।
*व्रत पर्व विवरण-
विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
रविवार के दिन तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)
रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)
स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।

*सौभाग्य-रक्षा और सुख-शांति व समृद्धि बढ़ाने हेतु*
माताएँ-बहनें रोज स्नान के बाद पार्वती माता का स्मरण करते-करते उत्तर दिशा की ओर मुख करके तिलक करें और पार्वती माता को इस मंत्र से वंदन करें :
*“ॐ ह्रीं गौर्यै नम: |”*
इससे माताओं –बहनों के सौभाग्य की रक्षा होगी तथा घर में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ेगी |
*घर में शांति आने का अद्भुत चमत्कार होगा*
देशी गाय के शुद्ध घी या तिल के तेल का दीपक जलाकर गहरा श्वास ले के रोकें फिर ‘ॐ तं नमामि हरिं परम् ।’ मंत्र बोलें। ऐसा १५-२० मिनट नियत समय, नियत स्थान पर कुटुम्ब के सभी लोग करें। ३-४ दिन में अद्भुत चमत्कार होगा, घर में शांति होगी।
*बिना दवा के पेट की सभी बीमारियाँ हो जायेंगी दूर*
एक मास तक प्रतिदिन १०८ बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करके सूर्यनारायण के सामने जल पीने से पेट की सभी बीमारियाँ दूर हो जाती हैं।’ (लिंग पुराणः ८५.१९३-१९४)

*पंo वेदान्त अवस्थी*

Leave a Comment