*~ आज का पञ्चाङ्ग ~*
*दिनांक – 06 फरवरी 2026*
*दिन – शुक्रवार*
*संवत्सर – सिद्धार्थ*
*विक्रम संवत 2082*
*शक संवत -1947*
*कलि युगाब्द – 5127*
*अयन – उत्तरायण*
*ऋतु – शिशिर ॠतु*
*मास – फाल्गुन ( गुजरात-महाराष्ट्र -माघ )*
*पक्ष – कृष्ण*
*तिथि – पंचमी 07 फरवरी रात्रि 01:18 तक तत्पश्चात षष्ठी*
*नक्षत्र – हस्त रात्रि 12:23 तक तत्पश्चात चित्रा*
*योग – धृति रात्रि 11:37 तक तत्पश्चात शूल*
*राहुकाल – सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक*
*सूर्योदय – 06:31*
*सूर्यास्त – 05:29*
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
*अग्निवास*
20+06+01=27÷4=03 प्रथ्वी लोक में।
*शिववास*
20+20+5=45÷7 =03 वृषारूढ़ा वासे।
व्रत पर्व विवरण-
विशेष – पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
*शराब की आदत छुडाने के लिए*
जिन्हें शराब पीने की आदत हो वो रोज शराब की जगह गौझरण अर्क पियें । इससे उनकी शराब की लत छूट जाएगी, साथ ही उनकी कई बीमारियाँ भी दूर होंगी ।
*गले व छाती के रोगों में क्या करें*
१) गले में दर्द, खाँसी, कफ, संक्रमण (इन्फेक्शन ) आदि में आधा चम्मच पिसी हल्दी मुँह में रखकर मुँह बंद कर लें | लार के साथ हल्दी अंदर जाने से उपरोक्त सभी बीमारियों में आराम मिलता है | बच्चों की टॉन्सिल्स की समस्या में ऑपरेशन न कराके इस प्रयोग से लाभ लें | (बच्चों के लिए हल्दी की मात्रा – पौन चम्मच)
२) छाती की गम्भीर बीमारियाँ जैसी – डीएमए, पुरानी खाँसी, न्युमोनिया आदि में सुबह आधा कप ताजा गोमूत्र कपड़े से ७ बार छानकर पीना लाभदायक है | गोमूत्र नहीं मिले तो आश्रम की गौशाला में बना हुआ १०-१५ ग्राम गोझरण अर्क और उतना ही पानी मिलाकर लेना भी लाभदायी है | ५ – ६ महिने तक लगातार गोमूत्र पीने से क्षयरोग (टी.बी.) में भी आराम मिलता है |
३) दमे में प्रतिदिन खाली पेट १ – २ ग्राम दालचीनी का चूर्ण गुड़ या शहद मिलाकर गरम पानी के साथ लेना हितकारी है |
*सुख-शांति व बरकत के उपाय*
तुलसी को रोज जल चढायें तथा गाय के घी का दीपक जलायें |
सुबह बिल्वपत्र पर सफेद चंदन का तिलक लगाकर संकल्प करके शिवलिंग पर जल अर्पित करें तथा पूरी श्रद्धा से प्रार्थना करें |
15 फरवरी 2026 दिन रविवार महाशिव रात्रि।
19 फरवरी 2026 दिन गुरुवार फुलेरा दूज।
*पंचक*
17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार 09:06 बजे से 21 फरवरी 2026 दिन शनिवार शाम 07:07 बजे तक।
*एकादशी*
13 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार विजया एकादशी व्रत सर्वे।
27 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार आमलकी एकादशी व्रत सर्वे।
*प्रदोष व्रत*
14 फरवरी 2026 दिन शनिवार प्रदोष व्रत।
01 मार्च 2016 दिन रविवार प्रदोष व्रत।
*पूर्णिमा*
02 मार्च 2026 दिन सोमवार व्रत पूर्णिमा होलिका दहन।
03 मार्च 2026 चन्द्र ग्रहण।
*अमावस्या*
17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार स्नान दान श्राद्ध अमावस्या।
*पंo वेदान्त अवस्थी*
आज का पंचांग 6 फरवरी 2026
By Janhit TV
Published on:



