होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

ब्लॉक तहसील इकाइयों के सक्रिय रहने से ही देश भर में पत्रकार संघ सशक्त होगा!

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

*ब्लॉक तहसील की इकाइयों के सक्रिय रहने से ही देश भर में पत्रकार संघ सशक्त होगा -सुधीर सिंह*

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 2026 के लिए नवीनीकरण एवं नई सदस्यता का अभियान इस समय चल रहा है उसी कड़ी में सतना जिला के रामपुर बाघेलान की महिला विंग की तहसील इकाई द्वारा जबला बाबा आश्रम हिनौती रामपुर बाघेलान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह राठौर के मुख्यातिथ्य एवं संभागीय अध्यक्ष डॉ मनोज पाठक की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए सुधीर सिंह राठौर ने कहा कि जब ब्लॉक व तहसील के पदाधिकारी सक्रिय रहेंगे और निचली इकाइयों को सशक्त बना रखेंगे तभी प्रदेश व देश की इकाइयां सशक्त होंगी , छोटी इकाइयां संगठन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, समय-समय पर बैठकों का आयोजन कर पत्रकारों की अपेक्षाओं के अनुसार प्रस्ताव पारित करें और ज्ञापनों के माध्यम से उसे प्रशासन व शासन तक पहुंचाएं।
प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने कहा कि सभी साथी अपने नवीनीकरण समय पर शीघ्र करा लेवे और नए सदस्य भी जोड़ें, सतना जिला इकाई का अध्यक्ष वर्ष भर केवल कार्ड लिए घूमता रहा एक बैठक तक नहीं करा सका इसलिए सतना जिला इकाई के अध्यक्ष के लिए किसी सक्रिय क्षमतावान पत्रकार साथी की सदस्यता आप लोग करा लेवे जिससे अगले वर्ष की सतना जिला इकाई मजबूती के साथ खड़ी हो सके।
बैठक को जिलाध्यक्ष रीवा वी के मिश्रा एवं संभागीय अध्यक्ष डॉ मनोज पाठक ने भी संबोधित किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि द्वारा बैठक का शुभारंभ किया गया। स्वागत भाषण सचिव रश्मी विश्वकर्मा ने किया ,आभार प्रदर्शन संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष अमित पाठक ने किया। अंत में सभी पत्रकार साथियों एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। बैठक में प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिलीप त्रिपाठी , सचिव अनुराग सिंह तिवारी , उपाध्यक्ष गुलाब वती पान्डेय , संभागीय उपाध्यक्ष शशि सिंह तिवारी, बृजेश कुमार द्विवेदी ,नीलकंठ पान्डेय सरपंच, पंडित बालकृष्ण त्रिपाठी, भगवान दीन , मनोज पाल, रामनरेश सेन, बाबूलाल दाहिया, संजीव कोल, मथुरा साकेत आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment