होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

आज का पंचांग 27 नवंबर 2025

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

*~ आज का पञ्चाङ्ग~*
*दिनांक – 27 नवम्बर 2025*
*दिन – गुरूवार*
*संवत्सर – सिद्धार्थ*
*विक्रम संवत 2082*
*शक संवत -1947*
*कलि युगाब्द – 5127*
*अयन – दक्षिणायन*
*ऋतु – हेमंत ॠतु*
*मास – मार्गशीर्ष*
*पक्ष – शुक्ल*
*तिथि – सप्तमी रात्रि 12:29 तक तत्पश्चात अष्टमी*
*नक्षत्र – धनिष्ठा 28 नवम्बर रात्रि 02:32 तक तत्पश्चात शतभिषा*
*योग – ध्रुव दोपहर 12:09 तक तत्पश्चात व्याघात*
*राहुकाल – दोपहर 01:30से शाम 03:00 तक*
*सूर्योदय – 06:42*
*सूर्यास्त – 05:18*
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे*
*अग्निवास*
07+05+01=13÷4=01 स्वर्ग लोक में।
*शिववास*
07+07+5=19÷7 =05 भोजन वासे।
*व्रत पर्व विवरण- पंचक (आरंभ : दोपहर 02:07)*
विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

*बरकत लाने की सरल कुंजियाँ*
बाजार भाव अचानक बढ़ने-घटने से, मंदी की वजह से या अन्य कारणों से कईयों का धंधा बढ़ नहीं पाता | ऐसे में आपके काम-धंधे में भी बरकत का खयाल रखते हुए कुछ सरल उपाय प्रस्तुत कर रही है |
१] ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने व पूजा- स्थान पर गंगाजल रखने से बरकत होती है |
२] दुकान में बिक्री कम होती हो तो कनेर का फूल घिस के उसका ललाट पर तिलक करके दुकान पर जायें तो ग्राहकी बढ़ेगी |
३] रोज भोजन से पूर्व गोग्रास निकालकर गाय को खिलाने से सुख-समृद्धि व मान-सम्मान की वृद्धि होती है |
४] ईमानदारी से व्यवहार करें | ईमानदारी से उपार्जित किया हुआ धन स्थायी रहता है |

*टूटे कांच व बंद हुई घड़ी ना रखे*
घर के दरवाजे में या खिड़कियों में टूटे कांच हैं तो बीमारी के द्योतक हैं, उनको तुरंत बदल दें…..घर में टूटे हुए कांच का सामान हो तो उसे निकाल दें……बंद पड़ी हुई घड़ियाँ होगीं तो उन को सुधार के ठीक कर लें या बिगड़ गयी हैं तो फ़ेंक दें…..पुराने कपड़े जो आप नहीं पहनते उन को बाँट दो, अथवा यथा योग्य विसर्जन कर दो …..पुरानी चाबियाँ, पुराने ताले जो काम में नहीं आते, घर में नहीं रखें…….ऐसे चीजे नकारात्मक ऊर्जा पीड़ा करती हैं……..घर में जो चीजें अनावश्यक हैं उन की सफाई कर दो ।
*पंचक*
27 नवम्बर 2025 दिन गुरुवार दोपहर 02:07 बजे से 01 दिसम्बर 2025 दिन सोमवार रात्रि 11:18 बजे तक।
*एकादशी*
01 दिसम्बर 2025 दिन सोमवार मोक्षदा एकादशी व्रत सर्वे।
*प्रदोष व्रत*
02 दिसम्बर 2025 दिन मंगलवार प्रदोष व्रत।
*पूर्णिमा*
04 दिसम्बर 2025 दिन गुरुवार स्नान दान वृत पूर्णिमा।
*पंo वेदान्त अवस्थी*

Leave a Comment