होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

प्रार्थना हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में,आदिवासी रमेश हुआ ठगी का शिकार!

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

प्रार्थना हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर बना वसूली संस्थान—- *बिना डॉक्टर परामर्श के ही जबरन वसूल रहे मरीजों से ओपीडी फीस* रीवा। बाणसागर पेट्रोल पंप रीवा के सामने संचालित हो रहे प्रार्थना हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर मरीजों से बलपूर्वक वसूली करने का संस्थान बनता जा रहा है। पता चला है कि संबंधित मरीज चिकित्सा के लिए संस्थान में पहुंचते हैं तो ओपीडी में बिना चिकित्सक परामर्श के ही मरीजों से डॉक्टरों की फीस, भय दिखाकर जमा करवाई जाती है। वही भर्ती मरीजों के भी हालात कुछ इसी तरह के हो चुके हैं, जिन्हें डरा और धमका कर परिजनों से मन माफिक बिल बनाकर वसूली का भी कम थम नहीं बल्कि बढ़ता जा रहा है। यह कहना अति संयुक्त ना होगा की प्रार्थना अस्पताल में चिकित्सा के नाम पर मरीजों एवं परिजनों से खुलेआम वसूली की जा रही है जिसे कत‌ई संवैधानिक नहीं माना जा सकता। अगर संबंधित मरीज एवं परिजनों ने थमाये गए बिल देने में आपत्ति की तो संस्थान में बैठे लठैत गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट करने तक उतारू हो जाते हैं। ठीक इसी तरह का मामला आदिवासी रमेश का सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि वह बीती रात तकरीबन 9:30 बजे ठेले में हाथ दब जाने के कारण चिकित्सा के लिए प्रार्थना अस्पताल गया था। जहां पर डॉक्टर नहीं मिले कंपाउंडर ने फर्स्ट एड चिकित्सा देते हुए कहा कि डॉक्टर की फीस काउंटर में जमा कर दो। जबकि मौके पर कोई डॉक्टर मिले ही नहीं और 15 सौ रुपए डरा- धमका कर इमरजेंसी फीस जमा करवा लिए। इस तरह की फर्जी वसूली सुविधाओं के नाम पर ओपीडी से लेकर आईपीडी तक में प्रार्थना हॉस्पिटल में लगातार होती आ रही है। जिससे मरीज व उनके परिजन त्राहिमाम करते आ रहे हैं इसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जांच करने तक की जहमत नहीं उठा रहे हैं। जबकि संस्थान चिकित्सा मनको के अनुरूप नियम व शर्तों की पूर्ति भी नहीं करता। इसके बावजूद भी संभागीय मुख्यालय में धड़ल्ले से ऐसे कई नर्सिंग होमों का संचालन हो रहा है। जो पीड़ितों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की बजाय रोगियों में व्यवसाय तलाश करने जुटे हैं, जो अपराध की श्रेणी में आता है?
*बाक्स:
*क्षेत्रीय संचालक एवं सीएमएचओ से हुई शिकायत* प्रार्थना हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर प्रबंधन के खिलाफ क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रीवा संभाग एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पास पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित रमेश आदिवासी ने अपना दर्द बयान करते हुए बताया है कि वह गरीब परिवार से जुड़ा है। गुजर- बसर के लिए चाट -फूलकी का ठेला लगाकर गुजारा कर रहा था। इसी ठेले के पलटने से हाथ से पेट में आ गया। रात का समय होने के चलते सरकारी अस्पताल न जाकर प्रार्थना अस्पताल पहुंचा। जहां हाथ में दवा लगाकर पट्टी बांधी गई लेकिन कहने के बावजूद भी डॉक्टर नहीं मिले। इसके बाद कंपाउंड पट्टी बढ़ाने के बाद बोला की रिसेप्शन में इमरजेंसी डॉक्टर की फीस जमा कर दो तभी यहां से निकल पाओगे? डरकर हमारे द्वारा₹1500रू डॉक्टर की फीस जमा की गई लेकिन किसी तरह से हमें चिकित्सा की परामर्श मिला ही नहीं। जिसने पट्टी बांधी उसी ने डॉक्टर राहुल कुंदर के नाम की पर्ची में दवाएं भी लिख डाली और पर्चा थमाते हुए काउंटर फीस जमा करने के लिए बोल दिया।

Leave a Comment