रीवा ,गुढ़
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अधिकारियों पर कोई लगाम नहीं रहती जैसा कि बीते दिनों विश्वहिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता थाना गुढ़ में गए और देश विरोधी नारों और दूसरे देश का झंडा लहराने का विरोध दर्ज करने गए लेकिन वहां बैठे पुलिस के अधिकारियों ने कार्यकर्ताओ की बात सुनने की वजह उन्हें स्वयं अपमानित कर कार्यकर्ताओं को भगा दिए आपको बता दें कि विगत 16 सितम्बर को ईद मिला दुन्नवी के त्योहर पर अन्य देश का झण्डा लहराने को लेकर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंच कर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही जिसमे गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव द्वारा इन कार्यकर्ताओ के साथ अपभद्र ब्योहार करते हुए थाने से सभी को भगा दिए जाने का मामला प्रकाश में आया जिससे नाराज विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओ द्वारा गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव को गुढ़ से हटाने की मांग को लेकर आज देर शाम थाना गुढ़ के सामने पं. बालकृष्ण द्विवेदी के नेतृत्व में धरना शुरू कर दिया गया है जहाँ विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के सैकडो कार्यकर्ता मौजूद है।




