*अनिल सोनी ने सिरमौर में भाजपा को हराकर विधायक एवं परिषद अध्यक्ष के लिए प्रश्न चिन्ह लगा दिया है*
*उप चुनाव के परिणाम से संदीप सिंह की किरकिरी हुई,,*
*रीवा जिले की नगर पंचायत सिरमौर में उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल सोनी ने भाजपा की उर्मिला हीरा सिंह को पराजित कर ,, परिषद अध्यक्ष संदीप सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक दिव्यराज सिंह की राजनीतिक किरकिरी कर दिया,,, जिस पार्टी की सरकार नगर से लेकर दिल्ली तक हो वहां का एक वार्ड का उप चुनाव ,, सत्ता पक्ष का प्रत्याशी पराजित हो जाय तो यह माना जाता है कि नगर परिषद के अध्यक्ष की राजनीति में काफी पोल है तथा जनता में असंतोष का ज्वार भाटा उभर रहा है,, इससे अधिक तो क्षेत्र के विधायक दिव्य राज की राजनीतिक स्थिति में एक धब्बा उभर आया कि सत्ता पक्ष की हालत जनता के बीच काफी असंतोष प्रद है जो उप चुनाव नहीं जीत पाये,,, बार्ड पार्षद के उप चुनाव से कुछ हासिल नहीं होता है परन्तु पार्टी ने टिकट दिया जहां नगर परिषद में भाजपा के संदीप सिंह अध्यक्ष हैं इनमें कार्य से जनता या पार्टी में इतना अधिक असंतोष उभर आया कि उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत मिली है,,, यह सिरमौर के उस वार्ड की जनता का निर्णय इतना अवश्य महत्वपूर्ण है कि सिरमौर से लेकर भोपाल तक सत्ता दल की भद्द पिट गई,,,,*




